हरकी पैड़ी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
मेला भवन में बनाए गए आधुनिक कंट्रोल रूम में विभिन्न भाषाओं के जानकार अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। मेला आईजी ने कर्मियों से किसी भी श्रद्धालु के सवाल का जवाब मधुर व्यवहार के साथ देने के निर्देश दिए हैं। मेला नियंत्रण कक्ष के सभागार में आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की बैठक ली। आईजी कुंभ ने बताया कि बंगाली भाषा के आठ, तेलगू के आठ, कन्नड़ के आठ, मलयालम के एक, तमिल दो, राजस्थानी एक, मणिपुरी एक, पंजाबी एक, गुजराती के पांच, मराठी एक, भोजपुरी दो, आसमी भाषा के लिए तीन जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।