फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2021: संतों की अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल, अखाड़ा परिषद ने जांच के लिए बनाई कमेटी, तस्वीरें... 

Thu, 01 Apr 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
कुंभ अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाते हुए बैरागी संतों ने महाकुंभ के पहले ही दिन अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में हरबीर सिंह के आंख और शरीर में कई जगह चोट आई हैं। अपर मेलाधिकारी को बचाने गए उनके सुरक्षा कर्मी की भी पिटाई कर दी।

पिटाई से सुरक्षा कर्मी बेहोश होकर गिर गया। चालक को भी दौड़ा दिया। घटना के बाद मेला और जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अपर मेलाधिकारी को सुरक्षित बहार निकाला। मारपीट करने वाले संतों की शिनाख्त की जा रही है।

महाकुंभ 2021: अधूरी तैयारियों से नाराज बैरागी संतों ने अपर मेलाधिकारी से की मारपीट, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

उधर, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह के साथ मारपीट की घटना की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी निंदा की है। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट और इसके बाद आरोपी संतों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा के संतों की ओर से अपर मेलाधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

2 of 6
कुंभ अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि संत महात्मा इस तरह का कृत्य नहीं करते हैं। जांच के लिए कमेटी बना दी है। इसमें आह्वान, आनंद अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, अटल अखाड़ा, बड़ा उदासीन, नया उदासीन, निर्मल अखाड़ा और दिगंबर अणी अखाड़ा और निर्वाणी अखाड़ा के एक-एक सदस्य को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
कुंभ अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला
कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह की अखिल भारतीय निर्मोही अणी अखाड़ा में संतों के साथ बैठक होनी थी। हरबीर सिंह बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कैंप पहुंचे। वहां पहले से ही अखाड़ा के कई संत मौजूद थे। कैंप में बिजली नहीं होने से बैरागियों का पारा चढ़ गया। बैरागियों ने उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए हरबीर सिंह की घेराबंदी कर पिटाई शुरू कर दी।

4 of 6
मारपीट की घटना के बाद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लाइट नहीं होने से संत हरबीर सिंह पर टूट पड़े। सुुरक्षा कर्मी पीआरडी के जवान पनीराम बचाव करने लगे तो उनकी भी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि उन्हें दौरा पड़ा और बेहोश होकर गिर गया। हरबीर सिंह के चालक ने तत्काल सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडड़ी, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस समेत कई अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने संतों से बातचीत की और हरबीर सिंह को वहां से बाहर निकाला। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह की आंख और शरीर में कई जगह पर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले संतों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ अपर मेलाधिकारी से मारपीट के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला
आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने कहा कि धर्मध्वजा की स्थापना के संबंध में बैठक होनी थी। वहां पर भीड़ मौजूद थी। इस दौरान पीछे से किसी ने अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह को धक्का दे दिया। अपर मेलाधिकारी के चश्मे का ग्लास टूट कर उन्हें लग गया। इसकी जांच की जा रही है। कुंभ मेला प्रभारी, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देशभर से संत और श्रद्धालु कुंभनगरी में अमृत स्नान के लिए पहुंच रहे है। अपर मेलाधिकारी के साथ हाथापाई की घटना से उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। मेरी सरकार और पुलिस से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें