फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कुंभ मेला अधिकारी ने गंगा में उतरकर की सफाई, कईं संगठन भी हुए शामिल, तस्वीरें...

Sun, 18 Oct 2020 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में गंगा घाटों पर आज से शुरू हुए सफाई अभियान के दौरान जब कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत पहुंचे तो वे खुद ही गंगा में सफाई करने उतर गए। एक आईएएस को इस तरह से गंगा में सफाई करते देख लोग भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद अब कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलाया गया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ करने की अपील की थी। प्रशासन के आह्वान पर कई संगठनों के लोग आज गंगा घाटों पर सफाई के लिए उतरे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सफाई अभियान में मेला प्रशासन, नगर निगम, एकम्स कंपनी, आकांक्षा संस्था, बींग भागीरथ, स्पर्श गंगा अभियान के लोग शामिल हैं। इसके अलावा आम लोग भी अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यह अभियान हरकी पैड़ी, ऋषिकुल, विशवकर्मा, गोविंद नगर और प्रेमनगर घाट पर चलाया गया। संस्थाओं को सफाई के लिए घाट पहले ही आवंटित कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मेला अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा। प्रशासन ने इस अवधि में हरिद्वार के सभी घाटों को साफ करने का लक्ष्य रखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें