देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान गंगाराम (45) मूल निवासी बदायूं के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह उसकी दुकान में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मृतक के सिर में पीछे की तरफ चोट के निशान हैं। गंगाराम का परिवार नदी में रेत बजरी छानने का काम करता है। वह खुद सड़क किनारे एक झुग्गी नुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगाता था। रात में वहीं सो जाता था।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। सिर में पीछे चोट के निशान थे।