फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh 2021: लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुईं कुंभनगरी की दीवारें, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Sun, 17 Jan 2021 02:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार में कुंभ के लिए की गई तैयारी - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार को कुंभ मेले के लिए खूब सजाया और संवारा जा रहा है। कुंभ को यादगार बनाने के लिए धर्मनगरी की दीवारों पर लोक परंपरा और लोक संस्कृति को रंगों से दीवारों पर उकेरा जा रहा है। देखिए खूबसूरत तस्वीरें...  
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार में कुंभ के लिए दीवार पर बनाई गई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी की दीवारों पर उकेरा गया धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और पौराणिक संस्कृति का वैभव भी कुंभ में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। उत्तराखंड सरकार धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी रही है। 

विज्ञापन

3 of 7
कुंभ के लिए दीवार पर बनाई गई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में सरकारी भवनों समेत पुल, मंदिर, मठ, घाट आदि की दीवारों को धार्मिक मान्यताओं और संस्कृति के रंग बिखेरते चित्रों से सजाया गया है। इसके लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से ‘पेंट माई सिटी’ अभियान चलाया गया। जिससे धर्म नगरी की फिजा ही बदल गई है। 

4 of 7
कुंभ के लिए दीवार पर बनाई गई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत खास तौर पर रामपथ भी तैयार किया गया है। इस पथ पर रामायण से जुड़े प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। इसका मकसद चित्रों के माध्यम से रामायण का संदेश देना है।
विज्ञापन

5 of 7
कुंभ के लिए दीवार पर बनाई गई मसकबीन बजाते व्यक्ति की पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुंभ मेले के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयास किए जा रहे हैं कि कुंभ में हरिद्वार आने वाले करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखण्ड की लोक सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हो सकें।
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार में दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। हरिद्वार कुंभ-2021 को इसके लिए मुफीद मौका माना जा रहा है। इसके लिए चित्रकला को जरिया बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ के लिए दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
दीवारों व खाली स्थानों पर उकेरी गई कलाकृतियों के ये रंग देखने लायक हैं। कहीं देवी-देवताओं और धार्मिक परंपराओं के तो कहीं लोक संस्कृति के चित्र सजीवता लिए हुए हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को चित्रकला से सजाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा है। कुंभ की तैयारी तेजी से हो रही है। इस बार भी कुंभ दिव्य और भव्य ही होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें