फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबां पर बोल-बम के जयकारों संग शुरू हुआ शिव भक्ति का पर्व

Thu, 21 Jul 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
kanwar yatra - फोटो : amar ujala
श्रावण मास शुरू होने के साथ ही बम-बम भोले के उद्घोष एवं जयकारे से कांवड़ पटरी गूंज उठी है। तीर्थनगरी हरिद्वार में हाथों में रंग बिरंगी कांवड़ लिए श्रद्धालु भोले की भक्ति में कदमताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kanwar yatra
मंगलवार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में हरिद्वार में पूजा अर्चना के बाद गंगाजल लेकर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हर वर्ष लाखों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
kanwar yatra
हरिद्वार से जल भरकर सभी अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालय के लिए रवाना हो जाते हैं। पूरे श्रावण मास में यह क्रम चलता है। ऐसे में श्रावण के आगाज के साथ ही कांवड़ पटरी की रौनक बढ़ गई है।

4 of 7
kanwar yatra
बुधवार की सुबह से शहर में कांवड़ियों का तांता लगा रहा। दूरदराज से आए श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर भोले के जयकारे लगाते हुए वापस गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कई-कई दिनों की पैदल कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु विभिन्न शिवमंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
kanwar yatra
दूसरी ओर तीन दिनों की बारिश ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। पटरी पर न टूटी सड़कों का पूरी तरह मरम्मत हो पाई है और न पटरी पर बिजली-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सकीं।
विज्ञापन

6 of 7
kanwar yatra
ऐसे में श्रद्धालुओं को एक बार फिर विभिन्न समस्याओं से दो-चार होना होगा। गनीमत है कि कुछ संगठनों की ओर से पटरी मार्ग पर शिविर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanwar yatra
कांवड़ के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र में सफाई, बिजली और अन्य जरूरतों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। 
- गोपाल सिंह चौहान, एमएनए नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें