घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजा अंदर से बंद मिला
रविवार को ही राजीव अरोड़ा, उनकी पत्नी सुनीता, सास शकुंतला हरिद्वार आए थे। सोमवार की शाम अचानक तीनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात इतनी बढ़ गई। पुलिस की मानें तो पहले झगड़ा होने पर कहासुनी की आवाजें ऊपर पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले परिवार की महिला ने सुनी। फिर कुछ देर बाद सुनीता और शंकुतला के चीखने की आवाज आई। इससे पहले गोलियां भी चलीं। इस आवाज को सुनकर वह नीचे आईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।