हरिद्वार में गंगनहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े आठ बजे जैसी ही उनकी कार रानीपुर झाल के पास पहुंची, सामने से कोई वाहन आ गया। वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ते हुए गंगनहर में गिर गई। गुलफाम किसी तरह से छिटककर बाहर गिरे। जबकि उनकी पत्नी शाहना (33), बेटा आलीशान (5), बेटी गुलिस्ता (3) चालक मंसूर (45) निवासी कस्वावान कार समेत गंगनहर में समा गए।