नोटबंदी से हर वर्ग हलकान है। नोट बदलने के लिए लोग सुबह से शाम तक बैंक और एटीएम में लाइन लगा रहे हैं। छोटे नोट नदारद होने से बाजार में सन्नाटा है। लोग खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।    ऐसे में तीर्थ नगरी के व्यापारी हरगोपाल अग्रवाल ने स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने का काम किया है।   देहरादून मार्ग पर व्यापारी हरगोपाल अग्रवाल की खाद्यान्न की दुकान है। शनिवार सुबह वह 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और 100-100 के नोटों के रूप में एक लाख रुपये जमा किए।   शाखा प्रबंधक डा. अरुण कुमार गोयल ने हरगोपाल का आभार जताया।