अगर आप थर्टी फर्स्ट का जश्न कुदरत के शानदार नजारों के बीच मनाना चाह रहे हैं तो ये खूबसूरत जगह आपके लिए ही है। यहां नए साल के जश्न के लिए खास तैयारियां की गईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
ठंड के बीच पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए कई होटलों में रात के समय बोन फायर की व्यवस्था की गई है। लोग पहाड़ी और लोक संस्कृति से रूबरू हो सकें, इसके लिए कई होटल संचालक पर्यटकों को लंच और डिनर में पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मंडुवा, झंगोरा और भट से बने पकवान प्रमुख हैं।
विज्ञापन
3 of 8
heavy hailstorm in chakrata
- फोटो : amar ujala
जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित शानदार हिल स्टेशन चकराता की। यहां की सुरम्य वादियां हैं ही ऐसी कि यहां आकर आप खो जाएं। सैलानियों की खास पसंद इस जगह पर नए साल के जश्न की खास तैयारियां हैं। कुछ होटलों ने इस बार शोर-शराबे से दूर इको फ्रेंडली तरीके से नए साल के जश्न का निर्णय लिया है, तो कुछ में डीजे की व्यवस्था की गई है।
4 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
शांत वादियों के चलते हर साल चकराता नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में इस बार यहां इको फ्रेंडली तरीके से नए साल को सेलिब्रेट किया जा रहा है। यहां न तो आपके जश्न में कोई तेज म्यूजिक खलल डालेगा और न ही शोर।
विज्ञापन
5 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
हल्के म्यूजिक के बीच शांत वातावरण में लोग अपने दोस्तों और परिवार संग नए साल का जश्न हसीन वादियों के बीच मना सकेंगे। चकराता और आसपास की सुरमयी वादियों में स्थित लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के गेस्ट हाउस भी नए साल पर पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर होटलों की बुकिंग पहले से ही हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 8
asan bairaj
- फोटो : AmarUjala
ऐसे पहुंचे यहां
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 98 किमी दूरी स्थित इस शांत इलाके में आप टैक्सी और बस से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
tiger fall
- फोटो : AmarUjala
इन स्थलों का ले सकते हैं आनंद
2118 मीटर की ऊंचाई पर बसा चकराता वैसे तो हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। लेकिन इसके साथ ही आप आसपास स्थित टाइगर फाल, मुंडाली, देव वन, कनासर, लोखंडी, मोइला टॉप, बैराटखाई, बुधेर सरीखे पर्यटक स्थलों का भी दीदार कर नए साल का जश्न मना सकते हैं।
गनगुनी धूप का लें आनंद
इस बार नए साल के जश्न पर बर्फबारी के आसार तो कम हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में जिस तरह आसमान में धुंध की चादर के बीच सूरज के दर्शन भी दुर्लभ हो रहे हैं, वहीं चकराता में चटक धूप खिल रही है। आप अपने दोस्तों और परिवार संग खुलकर पर्यटक स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही विकासनगर स्थित आसन बैराज में भी मस्ती कर सकते हैं।