उत्तराखंड में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित नीम करौली बाबा का आश्रम स्थापना के बाद से लोगों की अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
कैंची धाम
- फोटो : अमर उजाला
इस धाम के प्रति लोगों की आस्था यूं ही नहीं है। यहां सच्चे दिल से मांगी हर मुराद बाबा पूरी करते हैं। जहां आम जनमानस में बाबा के प्रति भरपूर श्रद्धा है वहीं जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स जैसी नामी हस्तियां भी इनकी भक्तों में शुमार हैं।
विज्ञापन
3 of 8
g
मंदिर अधिकारियों के मुताबिक हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स, डॉक्टर रिचर्ड एल्पर्ट जो ड्रग एलएसडी के प्रभाव पर रिसर्च करते हैं और मशहूर लेखक डेनियल भी बाबा से प्रभावित होकर धाम में आ चुके हैं।
4 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli maharaj
जुकरबर्ग तो खुद यह बात स्वीकार कर चुके हैं। एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स भी बाबा के भक्तों में शामिल रहे हैं। वे भी कैंची धाम में आकर रुक चुके हैं। नामी हस्तियों के यहां पहुंचने की खबर सामने आने पर यह धाम सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन
5 of 8
baba neem karoli
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेसबुक मुख्यालय विजिट के दौरान जुकरबर्ग ने कहा था कि जब वे इस कन्फ्यूजन में थे कि फेसबुक को बेचा जाए या नहीं, तब एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने इन्हें भारत के एक मंदिर में जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
6 of 8
स्टीव ज़ॉब्स
इसके बाद जुकरबर्ग करीब एक महीने तक भारत में रहे। इसी दौरान वे बाबा नीम करौली महाराज के कैंची आश्रम में पहुंचे। मंदिर के ट्रस्टी बताते हैं कि गूगल के पूर्व डायरेक्टर लैरी ब्रिलियंट ने फोन पर जानकारी दी थी कि मार्क जुकरबर्ग नाम का एक लड़का कैंची धाम आश्रम में आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
नीम करौली बाबा को हनुमान का एक रूप भी बताया जाता है। कैंची धाम में हनुमान जी का मंदिर स्थापित है। इनके चमत्कारों को सुनकर लोग इनके भक्ति में डूब जाते हैं।
बाबा समाधिस्थ हो चुके हैं लेकिन मान्यता है कि हनुमान जी के इस मंदिर से कोई भक्त खाली हाथ नहीं जाता है। देश-विदेश समेत हज़ारों लोग यहां हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आते हैं।