पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
- फोटो : amar ujala
ये है इंटेलीजेंस की रिपोर्ट
31 जनवरी-एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं मंडलायुक्त से कार्रवाई के संबंध में वार्ता की। उस वक्त इंटेलीजेंस ने संवेदनशीलता को स्थानीय प्रशासन को बताया।
31 जनवरी-समुदाय विशेष बहुल इलाका होने के कारण विवादित मदरसा ध्वस्त करने पर भारी विरोध की संभावना जताई। ऐसे में यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
दो फरवरी-कार्रवाई सुबह के वक्त हो। इसकी वीडियोग्राफी की जाए। पीएसी का भ्रमण कराया जाए और धार्मिक पुस्तकों को संबंधित मौलवी के सुपुर्द किया जाए।
ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: चला सर्च ऑपरेशन, पांच गिरफ्तार, 60 से ज्यादा हिरासत में, जानें आज का हाल..तस्वीरें
दो फरवरी-कब्जाधारक अब्दुल मलिक को नोटिस देने और प्रस्तावित ध्वस्तीकरण में विरोध हो सकता है।
तीन फरवरी-कार्रवाई के दौरान विरोध में बच्चों और महिलाओं को आगे खड़ा किया जा सकता है। ऐसे में बल प्रयोग में आंदोलन उग्र हो सकता है।