हल्द्वानी हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि इस मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। ये पांचों बनभूलपुरा क्षेत्र के हैं। गिरफ्तार लोगों में शामिल महबूब आलम को भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का कहना है कि जब से वह जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तब से उन्होंने आलम को पार्टी में सक्रिय नहीं देखा है। ना ही उसके पास कोई दायित्व रहा है।