फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पास भी इस नंबर से फोन आए तो रिसीव न करें, एक झटके में बन जाएंगे लखपति से कंगाल

Fri, 11 May 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
mobile hacking
आपके पास अगर इन अंकों से शुरू होने वाले नंबरों से कॉल आए तो सावधान हो जाएं वरना बड़ा नुकसान झेलेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
cyber crime
वैसे तो विदेशी नंबरों से कॉल आना आम बात है। लेकिन साइबर क्राइम हैकर्स ने अब सिम क्लोनिंग का नया तरीका निकाला है। अब फोन नंबर के जरिए आपका डाटा ट्रैकिंग की जाती है। इसके बाद आपकी सिम कार्ड क्लोन कर लिया जाता है। जिससे आपका फोन नंबर जहां भी रजिस्टर्ड होगा वहां से ठगी आसानी से की जा सके।
विज्ञापन

3 of 6
cyber crime
हाल ही में देहरादून में हुई देश की सबसे बड़ी एटीएम क्लोनिंग के बाद से पुलिस और भी चौकन्नी हो गई है। इसलिए लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के कई तरीके सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से बताती रहती है। हाल में उनके पास जो फीडबैक आया है वो विदेश के कुछ नंबरों से जुड़ा है। इसलिए आपको पास कोई भी बिना पहचान के नंबर से कॉल आए तो तुरंत रिसीव न करें।

4 of 6
mobile
साइबर एक्सपर्टस का कहना है कि, #90, #9 या +92 से फोन आए तो आप सावधान हो जाएं। घबराएं नहीं, लेकिन फोन कतई रिसीव न करें। विदेश से फोन कॉल कर आपके सिम का डाटा चोरी करके भी साइबर हैकर्स कंगाल बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
mobile
सामने आया है कि इसमें जब आपको कॉल की जाती है तो आप कॉल करें या न करें, लगातार आपका बिल बढ़ता जाता है। जिससे आपपर काफी बोझ पड़ेगा। इसलिए अंजान नंबर से आपके मोबाइल पर कॉल आए और फोन करने वाला शख्स मोबाइल लाइन, सर्वर कनेक्टिविटी आदि चेक करने के बहाने आपसे #90 या #9 डायल करने का आग्रह करे तो भी संभल जाएं। फोन रिसीव करने से ही सिम का न सिर्फ डाटा चोरी हो सकता है, बल्कि संबंधित फोन नंबर से जुड़ी तमाम जानकारियां भी वह चोरी कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cyber Crime
बता दें विदेशी नंबर या फिर पांच अंकों के नंबर से कॉल आती है तो सावधानी यही है कि इसे रिसीव न करें। न ही कॉल बैक करें। जब तक आप कॉल रिसीव नहीं करेंगे, तब तक आपकी कोई जानकारी जालसाज नहीं चुरा पाएगा। साथ ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि, हैकर्स डाटा चोरी करके आपकी सारी जानकारी निकल लेते हैं। ऐसे में मामले में तुरंत कार्रवाई की जाती है। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें