जुलाई में लागू होने जा रहे वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) से उन युवाओं के लिए रोजगार की राह खुली है, जो कंप्यूटर जानते हैं। वाणिज्य कर विभाग ने प्रदेशभर से जीएसटी मित्र के प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
employment
31 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह अवसर केवल उत्तराखंड के मूल निवासी छात्रों के लिए ही है। जीएसटी मित्र बनने के लिए यह जरूरी है कि आवेदनकर्ता का 25 मई 2017 तक प्रदेश के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण हो।
विज्ञापन
3 of 6
gst give employment
आवेदक का बीबीए, बीकॉम, एलएलबी, एमबीए या एमकॉम पास होना जरूरी है। साथ ही आवेदक का कंप्यूटर में दक्ष होना जरूरी है। साथ ही अपना कंप्यूटर या लैपटॉप और इंटरनेट का सेटअप होना चाहिए। आगे जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
4 of 6
gst give employment
जीएसटी मित्र के लिए वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट www.comtax.gov.in पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर जीएसटी मित्र लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना आवेदन अपलोड कर दें। इसके अलावा नजदीकी वाणिज्य कर कार्यालय में जाकर भी शाम पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह आवेदन पूर्णत: निशुल्क होगा। आगे पढ़ें, कैसे होगा चयन
विज्ञापन
5 of 6
gst give employment
ऑनलाइन या मैन्युअल आवेदन पत्र 31 मई तक जमा होंगे। इन आवेदन पत्रों की वाणिज्य कर विभाग छंटनी करेगा। छंटनी के बाद चयनित होने वाले युवाओं को एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगे जानिए, इससे होगा ये फायदा
जीएसटी मित्र को महीने में भरे जाने वाले जीएसटी रिटर्न की बारीकियां बताई जाएंगी। प्रशिक्षित युवा प्रदेश के करीब 80 हजार करदाताओं का रिटर्न फाइल कर सकेंगे। रिटर्न भरने की एवज में उन्हें करदाता की ओर से शुल्क दिया जाएगा।