फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर आ धमका गजराजों का झुंड, थम गई राहगीरों की सांसें, लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Fri, 30 Oct 2020 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार को हाईवे पर हाथियों के झुंड के आ जाने से दोनों तरफ का ट्रैफिक जाम हो गया। लगातार दो दिनों से हाथी की धमक से वन विभाग ने शनिवार से नटराज चौक से बड़कोट तक कानवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद मार्ग पर कानवाई जारी रहेगी। वन विभाग की ओर से इसके लिए कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वन विभाग की चेक पोस्ट से करीब एक किलोमीटर दूर बृहस्पतिवार को हाईवे पर हाथियों का झुंड आ गया था। इसके बाद राहगीरों की सूचना पर विभाग की ओर से दोनों तरफ का ट्रैफिक रोककर हाथियों के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ा गया था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। हाथियों के झुंड के वापस जंगल में जाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी शाम पांच बजे नटराज चौक से आगे वन विभाग की चेक पोस्ट करीब 800 मीटर की दूरी पर हाथियों का झुंड आ गया। हाथियों के जोर से चिंघाड़ने से दोपहिया वाहन सवारों ने जहां-तहां अपने वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते हाथियों के झुंड में से हाथी एक-एक कर हाईवे की ओर से आने लगे, इस दौरान देहरादून जा रही रोडवेज की बस भी एकदम हाथी के सामने आ गई। कुछ दोपहिया वाहन सवारों ने अपने वाहन वापस मोड़ दिए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर हाथियों के झुंड के आने की सूचना के बाद बड़कोट रेंज और ऋषिकेश रेंज से भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हवाई फायर कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। हाथियों के वापस जंगल में जाने से करीब आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लगातार दो दिनों से हाथियों का झुंड आ रहा है। झुंड किसी भी राहगीर पर अटैक न करे, इसके लिए शनिवार से देहरादून हाईवे पर कानवाई शुरू की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। यह कानवाई नटराज चौक से डांडी तक आती-जाती रहेगी।
- महेंद्र सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें