फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2020: हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, तस्वीरें... 

Fri, 30 Oct 2020 07:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत नीलधारा घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। हालांकि गंगा बंदी के बाद गंगा में जल कम है। लेकिन, फिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा तिथि  शुक्रवार शाम को लगी है इसलिए शनिवार को भी उगते सूर्य के समक्ष गंगा स्नान होगा। रात के समय नगरवासियों ने पूर्णचंद्र दर्शन किए। अश्विन मास के समापन पर गंगा स्नान करने के लिए धर्मनगरी में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी के साथ ही अन्य गंगा घाटों पर भी स्नान किया। हालांकि बहुत से यात्री स्नान के लिए ऋषिकेश भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट पर भी कर्मकांड संपन्न कराए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नगरवासियों ने दिनभर पूर्णिमा व्रत रखकर सायंकाल घरों में महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। विग्रह दर्शन के लिए श्रद्धालु उन मंदिरों में भी पहुंचे जहां लक्ष्मीनारायण की प्रतिमाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने रात में खीर बनाकर घंटों चांद की रोशनी में रखी। इसके बाद पूर्णचंद्र किरणों के अमृत से युक्त इस खीर को सोने से पहले खाया। वहीं शनिवार को भी उदय काल में पूर्णिमा मौजूद रहने के कारण पूर्णिमा स्नान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें