चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री आने वाले यात्रियों का 27 अप्रैल को उत्तरकाशी और बड़कोट में जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें तीर्थयात्रियों के आगमन पर पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय निवासी रासौं-तांदी नृत्य कर उनका स्वागत करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
- फोटो : demo
शुक्रवार को जिला सभागार में पत्रकार वार्ता में डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल को होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर गंगोत्री जाने वाले यात्रियों का स्वागत परंपरागत नृत्य के साथ जियो ग्रीड वॉल के समीप किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
जबकि यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों का स्वागत बड़कोट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे आने वाले यात्रियों को यहां की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
4 of 6
डीएम ने बताया कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
5 of 6
demo
- फोटो : demo
गंगोत्री और यमुनोत्री में 6-6 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो रोटेशन के अनुसार संचालन देखेंगे। इसके अलावा धामों में सभी प्रकार की सुविधाएं जुटाने के लिए अधिकारियों को उनके विभागों का नोडल अधिकारी बनाया है।
गंगोत्री से गोमुख पैदल मार्ग पर चार और यमुुुनोत्री में एक एफएमआर (फर्स्ट मेडिकल रिस्पांस) टीम की तैनाती गई है। टीम में दो चिकित्सक के साथ एक-एक फार्मेसिस्ट व वार्ड ब्वाय रहेगा। इसके अलावा दोनों धामों के मार्ग पर 232 स्थायी और 100 अस्थायी शौचालय होंगे।