फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि ग्लाइडर हादसा: लेफ्टिनेंट राजीव का शव पहुंचा घर, देखते ही बिलख पड़े परिजन, पत्नी हुईं बेसुध, तस्वीरें...

Tue, 06 Oct 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को केरल के कोच्चि में ग्लाइडर हादसे में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट राजीव झा का शव मंगलवार को देहरादून में उनके झाझरा सैनिक कॉलोनी स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार बजे उनका शव जैसे ही घर पहुंचा तो घर में कोहराम में मच गया। मां-पत्नी उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। पत्नी गुड़िया रो रोकर बेसुध हो गईं। किसी तरह से लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले ले. राजीव झा का पूरा परिवार देहरादून के झाझरा में रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वे दो भाई और एक बहन थे। राजीव सबसे बड़े भाई थे। छोटा भाई तरुण मल्टीनेशनल कंपनी में है। राजीव 1999 में नेवी में बतौर अधिकारी भर्ती हुए थे। उनकी दो बेटियां एक छह साल और एक ढाई साल की है। पिता हरिनारायण झा देहरादून में ही नौकरी करते थे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, रविवार को केरल के कोच्चि में आईएनएस गरुड़ से नियमित प्रशिक्षण के दौरान एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी। इनमें एक अधिकारी लेफ्टिनेंट राजीव झा उत्तराखंड देहरादून के झाझरा सैनिक कॉलोनी के रहने वाले थे। ले.झा का शव मंगलवार को कोच्चि से विशेष विमान से दिल्ली और वहां से जौलीग्रांट लाया गया। जौलीग्रांट से सेना के वाहन से उनका शव उनके आवास पर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्हें नौसेना के अधिकारियों, सब एरिया के अधिकारियों, नेशनल हाइड्रोग्राफी के अधिकारियों के साथ विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर और नौसेना फाउंडेशन के लोगों ने सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। जहां देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट राजीव झा के निधन पर पूर्व नौसैनिक समिति देहरादून ने भी दुख प्रकट किया। समिति के अध्यक्ष बीके नौटियाल ने कहा कि ले. झा एक कुशल पायलट थे। उनके निधन से देश ने एक मेधावी पायलट खोया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें