फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: केदारनाथ में बढ़ा संक्रमण का खतरा, बिना मास्क के पहुंच रहे ज्यादातर यात्री, सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं

Tue, 06 Oct 2020 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-5 में चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी तो केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन दर्शन को पहुंच रहे अधिकांश तीर्थयात्री बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं और मंदिर समूह व अन्य स्थानों पर भी समूह में खड़े हो रहे हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धाम में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की नई एसओपी जारी होने के बाद से चारधाम यात्रा में मिली छूट के बाद केदारनाथ में तीन दिनों में लगभग आठ हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग और जीएमवीएन में यात्रियों की भारी भीड़ रही, जिसमें अधिकांश बिना मास्क पहने हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
12 जून से यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में यात्रियों में अधिकांश के बिना मास्क पहने आने की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं। इन हालातों में मंदिर कर्मचारियों और मुख्य पुजारी को भी खतरा बना हुआ है। यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि यात्रियों से बार-बार मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग की प्रतिदिन पूजा के बाद स्वास्थ्य जांच होगी। साथ ही धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। डीएम वंदना सिंह ने सीएमओ को यात्रा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सैंपलिंग करने के आदेश भी दिए हैं। डीएम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ व केदारघाटी में हेलीपैड पर प्रतिदिन जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही डीडीआरएफ में तैनात कार्मिकों की मदद से स्वास्थ्य विभाग को यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व ड्यूटी दे रहे कार्मिकों की सैंपलिंग करने को कहा गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड शटल सेवा का मानक के अनुसार संचालन व प्रत्येक वाहन चालक की प्रत्येक माह सैंपलिंग के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के साथ ही सभी वाहन चालकों को भी मास्क अनिवार्य किया गया है। जो इसका पालन नहीं करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें