देहरादून में रिश्ता तोड़ने पर प्रेमिका की जान लेने वाले युवक ने थाने की हवालात में भरपेट खाना खाने के बाद नींद पूरी की। रात भर वह अकेला थाने की हवालात में खर्राटे भरता रहा। जाहिर है कि आरोपी को अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं है। सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।