फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रही युवती की हत्या से दहला हरिद्वार, सहेली संग प्रेमी फरार, शव की हालत देख पुलिस भी हैरान

Mon, 25 May 2020 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में लिव इन में रह रही मध्यप्रदेश की युवती की इतनी बेरहमी से हत्या की गई कि उसका शव देख हर कोई हैरान रह गया। वहीं, युवती का प्रेमी भी उसकी सहेली के साथ फरार है। अटैची में बंद शव को बाथरूम के अंदर देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, वह विरोध न कर सके इसलिए उसके हाथ पैर बांध दिए गए थे। यही नहीं हत्या करने के बाद आधे शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया गया था और आधे शव को गर्म कपड़े से बांधा गया था। फिर शव को कपड़े की अटैची के अंदर डाला गया था।  
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सामने आया है कि 23 मई की शाम उस घर से तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी वक्त हत्या को अंजाम दिया गया होगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर आवाज बाहर न जाए, इसलिए साउंड सिस्टम बजाया गया।

4 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस बाथरूम में पहुंची तो नल खुला हुआ था। शायद कातिल ने यह सोचकर नल चलाया हो कि मृतका के शरीर से बदबू न उठे। पर, भयंकर गर्मी होने के कारण शव फूलना शुरू हो चुका था। इसलिए बदबू भी शुरू हो गई थी। कमरा चौथी मंजिल पर था, लिहाजा उसे ठिकाने लगाना भी संभव नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि युवती की एक सहेली भी उसी बिल्डिंग में रहती है, लेकिन वह भी युवक के साथ फरार हो चुकी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या में उसका भी हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलोनी का ही एक दुकानदार उधार की रकम लेने उसके फ्लैट पर गया। उस दौरान दुकानदार को उसका प्रेमी नीचे मिला था। दुकानदार युवती से पैसे लेने बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पहुंचा तो कमरे में ताला लगा हुआ था। उसने ताला तोड़ा तो अंदर से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें