घटना के बाद से युवती की मां बेहोश है। बताया गया कि आज सुबह युवती के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और मां मॉर्निंग वॉक पर गई थी। युवती घर पर अकेली थी और प्रथम तल पर एक किराएदार मौजूद था। तभी सुबह करीब 6:30 बजे युवक युवती के घर पहुंचा और युवती के साथ मारपीट करने लगा, यह देख किराएदार प्रथम तल से नीचे आया।