फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों पर पड़ी इतनी ठंड कि जम गए झरने और प्राकृतिक जल स्रोत, तस्वीरें

Mon, 29 Jan 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
snow in uttarakhand - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड भी ऐसी कि यहां झरने, स्रोत, पेड़-पौधे सब जम गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
winter in uttarakhand - फोटो : amar ujala
जोशीमठ में मौसम के अनुकूल बारिश और बर्फबारी न होने तापमान में गिरावट आ गई है। जोशीमठ के ऊंचाई वाले इलकों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। इससे यहां झरने और जल स्रोत जम गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
winter, cold, snow - फोटो : amar ujala
प्राकृतिक जल स्रोतों के जम जाने से प्रकृति का अलग ही नैसर्गिक सौंदर्य दिखाई दे रहा है। हालांकि जल स्रोतों के सूखने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कतें होने लगी हैं।
 
 

4 of 6
कड़ाके की ठंड
उधर, उत्तरकाशी जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम डॉ.आशीष चौहान ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जनवरी तक अवकाश के आदेश दिए हैं। बता दें कि सरकारी स्कूलों में इन दिनों शीतकालीन छुट्टियां हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ - फोटो : SELF
वहीं रविवार को केदारनाथ धाम में दिनभर धूप खिली रही। यहां भैरवनाथ मंदिर और दुग्ध गंगा की पहाड़ियों पर गिरी बर्फ भी पिघल गई है। धाम में दोपहर एक बजे 14 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह सात बजे तक पारा माइनस में था। रुद्रप्रयाग सहित तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : PTI
कड़ाके की ठंड का असर हरिद्वार में भी दिखा। ठंड के चलते बाहरी प्रदेशों से बहुत कम श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शाम के समय होने वाली गंगा आरती में काफी कम श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उधर, लक्सर में भी शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार दिनभर धुंध छाई रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें