फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, इस भारतीय परिधान में 'कातिल' लग रहीं गौहर खान

Tue, 30 Aug 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
dehradun fashion week - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री गौहर खान जैसे ही आकर्षक पिकॉक लहंगा पहनकर मंच पर उतरीं, हर किसी की नजर उन पर टिक गई। मौका था तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक के समापन का।
विज्ञापन

2 of 8
dehradun fashion week
हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में आयोजित फैशन वीक के आखिरी दिन सारा आकर्षण अभिनेत्री गौहर खान ने बटोरा। शो शुरू होते ही दर्शक गौहर खान के मंच पर आने का इंतजार था। इसके लिए वह घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

3 of 8
dehradun fashion week
रविवार को फैशन शो में गौहर खान से पहले टीवी सीरियल्स में आने वाली निशा नागपाल मंच पर्र आइं। उन्होंने अलग अंदाज में दर्शकों को नमस्कार किया, जिस पर खूब तालियां बजी। इसके बाद इंडियन और वेस्टर्न में बाकी मॉडल्स ने कैटवॉक किया। अंत में कमल ज्वेलर्स की ओर से शो स्टॉपर के तौर पर गौहर खान मंच पर पहुंची और कैटवॉक किया।

4 of 8
dehradun fashion week
गौहर के हैलो करते ही दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। अंतिम दिन दिल्ली, मुंबई, जयपुर और आसाम के डिजाइनर्स ने अपनी ड्रेस प्रस्तुत की। इसके साथ ही तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक संपन्न हो गया। मौके पर सिन्मिट कम्यूनिकेशंस के डाइरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल उपस्थित थे। 
विज्ञापन

5 of 8
dehradun fashion week
देहरादून की डिजाइनर कृति कुमार ने गौहर खान के लिए पिकॉक लहंगा तैयार किया। जिसे पहनकर गौहर ने कैटवॉक किया। कृति ने बताया कि यह लहंगा-चोली काफी मेहनत के बाद तैयार किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
dehradun fashion week
इसमें वाइब्रेंट कलर्स इस्तेमाल किए गए। इस लहंगा-चोली को वेस्टर्न स्टाइल में तैयार किया गया था। लहंगे में मोर पंख आदि का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, दून की मेकअप ऑर्टिस्ट सोहनी जुनेजा ने गौहर खान का मेकअप किया। 
विज्ञापन

7 of 8
dehradun fashion week
अभिनेत्री गौहर खान ने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति के बेहद करीब है। यहां के पहाड़ों ने उन्हें आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि यहां आकर आंखों और दिल को बेहद सुकून मिला। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के सामने दून की जिंदगी बेहद अच्छी लगी। यहां वह बार-बार आना चाहेंगी।
विज्ञापन

8 of 8
dehradun fashion week
गौहर ने कहा कि एक टीवी चैनल पर आने वाले झलक दिखलाजा शो में इस बार वह भी हिस्सा ले रही हैं। फैशन आइकन रहने के कारण उनका फैशन शो से खास लगाव हैं। इसी वजह से अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल दून पहुंची हैं। गौहर ने कहा कि फैशन शो में दून की डिजाइनर का तैयार किया लहंगा-चोली पहना, जो उन्हें बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें