बीते दिनों हुए हंगामे के बाद अब गौचर में हालात सामान्य हैं। बाजार खुले हुए हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन मामले में कोई चूक नहीं करना चाहता है। कर्णप्रयाग और गौचर में अभी भी धारा 163 जारी है।
शनिवार को बावल के चौथे दिन भी समुदाय विशेष की दुकानें नहीं खुलीं। पुलिस यहां सत्यापन अभियान चला रही है। एसओ डीएस रावत ने बताया कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह यहां दो व्यापारियों में कहासुनी ने सामप्रयादायिक रंग ले लिया था, जिसके बाद बाजार में हंगामा हो गया था।