देहरादून सिल्वर सिटी मॉल में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजनेताओं, प्रेस और पुलिस प्रबंधन में माहिर था विक्रम
विक्रम थ्री पी यानी पॉलिटिशियन, प्रेस और पुलिस प्रबंधन में माहिर था। झारखंड के बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ उसके अच्छे संबंध थे। सूत्रों के अनुसार विक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए वह अलग-अलग नेताओं से मुलाकात करता था। उसने अखिलेश सिंह को चुनाव की तैयारी करने की जिम्मेदारी सौंंपी थी। अखिलेश जेल से ही तैयारियों में जुटा हुआ था।