12 जून को पड़ने वाले गंगा दशहरा पर 75 साल बाद दस दिव्य योग बन रहे हैं। यह ऐसे योग हैं जो गंगा अवतरण के दिन बने थे।
विज्ञापन
2 of 6
पं. सुशांत राज के अनुसार 12 जून को ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, आनंद योग, कन्या राशि की चंद्रमा और वृषभ राशि की सूर्य दशा आदि दिव्य योग हैं।
विज्ञापन
3 of 6
उन्होंने बताया कि ये सभी प्रबल योग हैं। जिसमें गंगा स्नान, धर्म-अनुष्ठान और पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार दान करना चाहिए।
4 of 6
मेष- गंगा स्नान कर गुड़ व काले तिल दान करें।
वृषभ - चावल, काले तिल, मिश्री दान करें।
मिथुन- सुहाग सामग्री, सत्तु का दान करें।
कर्क- जल से भरा घड़ा और फल दान करें।
विज्ञापन
5 of 6
सिंह- कलश में सफेद तिल रखकर दान करें।
कन्या- फलों का दान करें।
तुला- सफेद खाद्य सामग्री दान करें।
वृश्चिक - धार्मिक पुस्तकें दान करें।
धनु- सात तरह की उपज (दालें, चावल, जौ, मक्का आदि ) दान करें।
मकर- कपड़े और बर्तन दान करें।
कुंभ - सात तरह के धान (दालें, चावल, जौ, मक्का आदि ) दान करें।
मीन- पशु-पक्षियों को भोजन और पानी दें।