फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती 2019: भाजपा और कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा तो बच्चों ने प्यारे बापू को ऐसे किया याद

Wed, 02 Oct 2019 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गांधी जयंती के मौके पर उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली तो स्कूल के बच्चों ने अपने प्यारे बापू और उनकी सीखों को याद किया। मुस्लिम नेशनल जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज से भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी. की पदयात्रा कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सुबह राजपुर रोड पर बहल चौक से गांधी पार्क तक पदयात्रा कर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह शहीद स्मारक पहुंचे और रामपुर तिराहा आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता की शपथ ली गई। स्कूलों द्वारा रैलियां निकाली गईं।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी देहरादून में कांग्रेस भवन से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसडीआरएफ की टीमों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह आठ बजे देहरादून में राजपुर रोड पर बहल चौक से पदयात्रा शुरू की। यह यात्रा गांधी पार्क पहुंची, जहां गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शहीद स्थल रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर पहुंचे और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य स्मृति में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गांधी शास्त्री जयंती पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए झाड़ू लगाई।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म मंदिर की और से देहरादून में स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें राजधानी के कई स्कूलों के बच्चे पहुंचे और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें