लैंसडौन महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय सांस्कृतिक टीम यंग स्टार लैंसडौन के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छावनी परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है।
Trending Videos
विज्ञापन
लैंसडौन महोत्सव में जमकर मचा धमाल, देखिए ये तस्वीरें
2 of 5
पौड़ी के लैंसडौन छावनी परिषद में चल रहे महोत्सव में यंग स्टार के कलाकारों की एकल, सामूहिक नृत्यों गढ़वाली गीतों, हिंदी फिल्मी गानों से माहौल को बुलंदियों तक पहुंचा दिया। अंजू बिष्ट ने वंदे मातरम गाने पर गजब का नृत्य किया।
विज्ञापन
लैंसडौन महोत्सव में जमकर मचा धमाल, देखिए ये तस्वीरें
3 of 5
सांस्कृतिक संध्या में लाइट एंड साउंड के बेहतरीन तालमेल से कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। कलाकारों के नृत्य और उस पर साउंड लाइट के मनमोहक इफेक्ट ने लोगों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
लैंसडौन महोत्सव में जमकर मचा धमाल, देखिए ये तस्वीरें
4 of 5
बाल गायिकाओं मिमिषा चौधरी तथा कोमल ने खूबसूरत अंदाज में गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। ईशांत वर्मा, शंशाक शाह ने गिटार की धुनों पर फिल्मी गीत गाकर वाहवाही लूटी।
लैंसडौन महोत्सव में जमकर मचा धमाल, देखिए ये तस्वीरें
5 of 5
प्रशांत के गीतों पर महिला कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। प्रशांत की हर प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाईं। कार्यक्रम का संचालन प्रेम थापा, शशांक शाह, प्रशांत थापा ने किया।