फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से सातवें वेतन की सिफारिशों के अनुरूप मिलेगा वेतन

Sun, 18 Dec 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
money
उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन एक जनवरी 2017 से मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : AmarUjala
शनिवार रात कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू किए जाने से राज्य पर सालाना तीन हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
कैबिनेट के इस फैसले से राज्य के करीब ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधे फायदा होगा। मोटा अनुमान है कि कर्मचारियों के अलग-अलग वेतन स्लैब के मुताबिक करीब 3000, 5000, 8000 और  से 15000 रुपए तक का फायदा होगा। 
 

4 of 7
money shimla
सिफारिशों के मुताबिक एक जनवरी 2016 से ही एरियर भी दिया जाना है। कैबिनेट में एरियर के भुगतान की भी चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि एरियर का भुगतान उपयुक्त तरीके से सभी को किया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत निर्णय बाद में लिया जाएगा। कारपोरेशन, निगम और निकायों में सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में सचिव वित्त को ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
हरीश रावत - फोटो : file photo
छठवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां अभी तक दूर न हो पाने की वजह से कैबिनेट ने वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है। कार्यकाल कितनी अवधि तक बढ़ाया जाएगा। यह निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरीश रावत - फोटो : file photo
कर्मचारियों की मांग थी कि छठवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने के बाद सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें