फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगरी यार संग पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, फिर इस दोस्ती का हुआ खौफनाक अंत

Fri, 05 Apr 2019 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
रुद्रपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में गंगापुर गांव में रहने वाले राणा प्रताप सिंह (35) को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने आपा खो दिया। इसी गुस्से में उसने उसका बेदर्दी से कत्ल कर दिया। आरोपी इसके बाद राणा प्रताप का शव बोरे में भरकर उसकी ही स्कूटी से 300 मीटर दूर फेंक आया। 
विज्ञापन

2 of 6
रुद्रपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इधर आरोपी की पत्नी ने छत पर बिखरे खून को साफ किया। पुलिस ने हत्यारोपी के साथ उसकी पत्नी को सबूत मिटाने के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या करके बोरे में भरकर फेंके गए शव मामले का एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
रुद्रपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से छपरा बिहार का रहने वाला अनिल अपनी पत्नी रुकमणी के साथ फुलसुंगी में रहता है और अनिल की मृतक राणा प्रताप से दोस्ती थी। इसलिए अनिल का घर पर आना-जाना था। बुधवार शाम अनिल ने घर पर मछली बनी होने की बात कहकर राणा प्रताप को घर खाने पर बुलाया था। 

4 of 6
रुद्रपुर में युवक की हत्या
अनिल के घर पहुंचने पर राणा प्रताप ने उससे कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा। अनिल जब कोल्ड ड्रिंक लेकर वापस आया तो उसने पत्नी को राणा प्रताप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज अनिल ने राणाप्रताप को छत पर ले जाकर पहले डंडे से उसके सिर पर वार किया फिर छत पर पड़ी ईट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार करके उसे मार डाला। 
विज्ञापन

5 of 6
murder, crime, dead body found
अनिल ने राणा प्रताप के हाथ पैर बांधे और शव को बोरे में डालकर राणा प्रताप की स्कूटी से घर से 300 मीटर दूर फुलसुंगी श्मशान घाट के पास पहुंचा और शव को स्कूटी समेत झाड़ियों में फेंक कर लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्रपुर में युवक की हत्या
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। हत्या के साक्ष्य मिलने के बाद हत्यारोपी अनिल के साथ ही उसकी पत्नी रुकमणी को उनके घर से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें