फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में पीएम मोदी ने लगवाए 'मैं भी चौकीदार' के नारे, 5 साल के कामकाज पर जनता से पूछे ये सवाल

Fri, 05 Apr 2019 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
टिहरी लोकसभा सीट पर वोटरों को साधने के लिए देहरादून पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे जोश के साथ अपना भाषण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता से 'मैं भी चौकीदार' के नारे लगवाए। वहीं अपने पांच साल के काम काज को लेकर उन्होंने जनता से कुछ सवाल भी पूछे। 
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूरी ताकत के साथ प्रयागराज कुंभ का भव्य आयोजन किया। जो वहां के सहयोग से ही संभव था। वहीं अब इससे भी भव्य आयोजन 2021 में हरिद्वार में कराना है, जो आपके सहयोग से ही संभव है। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पांच साल आपने मुझे सेवा का मौका दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जनसभा में आए लोगों से पूछा कि आप मेरे काम से खुश हैं, आपको संतोष है, मुझे ऐसे काम करने चाहिए ना, कड़े से कड़े से फैसले लेने चाहिए ना, देवभूमि के एक-एक व्यक्ति का आशीर्वाद बना रहेगा ना? 

4 of 6
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने मैं भी चौकीदार, गांव में चौकीदार, चौक में चौकीदार, शहर में चौकीदार, गली में चौकीदार, बच्चा चौकीदार, बुजुर्ग चौकीदार, घर में चौकीदार, खेल में चौकीदार, खलिहान में चौकीदार, सरहद में चौकीदार, डॉक्टर चौकीदार, इंजीनियर चौकीदार, पत्रकार चौकीदार, किसान चौकीदार, कामगार चौकीदार, वकील चौकीदार, व्यापारी चौकीदार, छात्र चौकीदार और पूरा देश चौकीदार के नारे लगवाए। भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन खत्म किया।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये चौकीदार, भाजपा और एनडीए की सरकार एक-एक ईमानदार करदाता का दिल से आभारी है। इसलिए हमने पांच लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा में आए समर्थक - फोटो : अमर उजाला
आपके सेवक की सोच स्पष्ट है। कांग्रेस ने पहाड़ से पलायन किया और हमने पहाड़ को रोजगार से जोड़ा। प्रयागराज में भाजपा के डबल इंजन से भव्य कुंभ का आयोजन हुआ, हजारों लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के विकास में ही काम आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें