फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फ्री में मिलेंगे LPG गैस कनेक्शन, आप भी उठा सकते हैं फायदा, क्लिक कर जानिए कैसे?

Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
lpg
अगर आपको भी फ्री में गैस कनेक्शन चाहिए तो यहां जानिए कैसे मिलेगा...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
उज्ज्वला दिवस (20 अप्रैल) के मौके पर राज्य के 116 गांवों के 40 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अब तक प्रदेश के 1.37 लाख परिवारों को योजना से लाभांवित किया चुका है। यह जानकारी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

3 of 6
LPG Gas Cylinder
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के वरिष्ठ अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को पूरे देश में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड में 116 गांवों के 40 हजार परिवारों को रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे।

4 of 6
LPG Gas Cylinder
प्रदेश में 220 स्थानों पर उज्ज्वला पंचायत का आयोजन कर प्रत्येक पर 100 लोगों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न गांवों में सर्वे करके पात्र लोगों को चयनित किया गया है। 20 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने वाले ऐसे सभी पात्र लोगों योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
lpg
किसी कारणवश लाभ से वंचित लोगों को पांच मई तक मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा तेल कंपनी की ओर से पूरे राज्य में गरीब परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। जिन्हें बाद में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के शुरू होने से अब तक उत्तराखंड से 1.37 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलपीजी सिलेंडर
हालांकि इस बीच 15 हजार परिवारों ने मुफ्त कनेक्शन योजना में दोबारा आवेदन किया था। ऐसे सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।  वार्ता के दौरान चीफ मैनेजर (सेल्स) महेंद्र कुमार, सीनियर मैनेजर (कस्टमर अफेयर्स) एसएस गुसाई, सेल्स मैनेजर सुधीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें