फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का तोहफा, किसी भी नंबर पर हर संडे होगी फ्री बात

Sat, 13 Aug 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
phone call - फोटो : AmarUjala
बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुनहरा ऑफर दिया है। बीएसएनएल के उपभोक्ता अब प्रत्येक रविवार को किसी भी दूसरी कंपनी के नंबर पर देश में कहीं भी मुफ्त में बात कर सकते हैं। यह ऑफर 15 अगस्त से प्रत्येक रविवार के लिए शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
phone call
बीएसएनएल के जीएम (सीएफए) विजय प्रकाश ने बताया कि कंपनी पहले से ही अपने उपभोक्ताओं को रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
phone call
अब 15 अगस्त से प्रत्येक रविवार को बीएसएनएल से किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल करने की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इस योजना का लाभ लैंडलाइन उपभोक्ता ले सकेंगे।

4 of 6
phone call
इसके अलावा 15 अगस्त से 90 दिन के लिए नये ग्राहकों के लिए प्रोत्साहन लैंडलाइन टैरिफ योजना भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
bsnl
इस योजना का नाम एक्सपीरियंस एलएल 49 रखा गया है। इसके अंतर्गत 49 रुपये (पहले छह माह के लिए) फिक्सड मासिक शुल्क लिया जाएगा। इंस्ट्रॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माेबाइल काॅलिंग - फोटो : Desk
इस योजना के अंतर्गत नए लैंडलाइन बुक करने वाले ग्राहकों को एक बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें