देहरादून से गढ़ी कैंट स्थित सेना मेले में जब जवानों ने अपनी ताकत और जज्बे का प्रदर्शन किया तो वहां मौजूद हर युवा की रग-रग में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
2 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
वीर हैं हम वीर हैं, भारत के शेर हैं, भारत के लिए तन-मन-धन लगाएंगे, मरेंगे या मारेंगे देश को बचाएंगे.. सेना मेले के उद्घाटन समारोह में सेना की एक टीम ने इस गीत को गाना शुरू किया तो युवाओं में दुश्मनों को मिटाने का जोश उबाल मारने लगा।
विज्ञापन
3 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
मेले में मौजूद युवा और अन्य लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जवानों का जोरदार स्वागत किया। युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण पैदा करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस आर्मी मेले का आयोजन किया गया है।
4 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
सेना के इस तरह के आयोजन करती है ताकि युवाओं को फौज के बारे में जानकारी दी जा सके और उन्हें सेना में आने के लिए मोटिवेट किया जा सके।
विज्ञापन
5 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्रा ग्राउंड में दो दिवसीय सेना मेला का शुभारंभ मेजर जनरल एससी मोहंती ने किया।
विज्ञापन
6 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि सेना में युवाओं के लिए बेहतरीन कैरियर है। बशर्ते इसके लिए मेहनत के साथ तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
7 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
इसी को ध्यान में रखते हुए मेले में कई विशेष काउंटर लगाए गए हैं। जहां युवा आसानी से सेना में भर्ती होने संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
8 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
मेले में अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यहां युवाओं ने हथियारों की जानकारी हासिल की। आर्मी मेले में खानपान सहित अन्य कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। पहले दिन मेले में काफी संख्या में युवाओं ने शिरकत की।
9 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जवानों ने अपनी कला प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मौके पर मेजर जनरल श्रीकांत नायर, विजय क्षेत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
10 of 11
army fair in dehradun
- फोटो : AmarUjala
स्टूडेंट आउट ऑफ रिच प्रोग्राम
मेजर जनरल एससी मोहंती ने कहा कि युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण पैदा करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए स्टूडेंट आउट ऑफ रिच प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।
इस प्रोग्राम के तहत सेना की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को आर्मी के बारे में जानकारी देगी। ताकि, बारहवीं के बाद युवाओं को कैरियर बनाने के लिए भटकना न पड़े।