वर्ल्ड कप से ठीक पहले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक क्रिकेट के खुमार में नजर आए। तस्वीरें देखें... मौका था देहरादून में आयोजित 7वें ऑल इंडिया गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट का, जहां पूर्व सीएम निशंक कुछ इस तरह बल्लेबाजी करते नजर आए। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट का शॉट खेलकर पूर्व सीएम एवं वर्तमान में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. निशंक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 7वें ऑल इंडिया गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते पूर्व सीएम एवं वर्तमान में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक। (फोटोः राजीव गुप्ता)