राजधानी की कई दुकानों में महंगी मिठाइयों पर चांदी के बजाय एल्युमीनियम का वर्क लगाकर बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के दौरान वर्क में चांदी का नामोनिशान तक नहीं मिला। अभिकरण ने निर्माता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
2 of 5
sweets
होली के दौरान खाद्य सुरक्षा अभिकरण ने दर्शनी गेट स्थित दुकानदार के यहां छापेमारी कर नटराज ब्रांड की 50 सिल्वर लीफ के सैंपल भरे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब इनके नकली होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिल्वर लीफ में चांदी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं मिली। यह पूरी तरह एल्युमीनियम से बने हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sweets
जिला अभिहीत अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल ने बताया कि सैंपल में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद दुकानदार वीरेंद्र कुमार और निर्माता राजा ट्रेडर्स, सहारनपुर उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
sweets
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीन पंवार के अनुसार, चांदी के बजाय एल्युमीनियम लीफ का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक हो सकता है। शरीर में चार से पांच ग्राम एल्युमीनियम जाने पर यह कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है।
इसके नियमित इस्तेमाल से कमज़ोर याददाश्त और डिप्रेशन, मुंह के छाले, दमा, अपेंडिक्स, किडनी फेल होना, अल्ज़ाइमर, आंखों की समस्या और डायरिया भी हो सकता है।