फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईगैस कनेक्शन पाने के लिए भटक रही ये गायिका

Thu, 18 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अपनी बेटी हेमंती देवी के साथ गायिका कबूतरी देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गायिका कबूतरी देवी को रसोईगैस का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। वह अपनी बेटी हेमंती देवी के साथ जिलाधिकारी सी रविशंकर के पास पहुंचीं और कनेक्शन दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के क्वीतड़ गांव निवासी लोक गायिका कबूतरी ने बताया रसोई गैस कनेक्शन के लिए एक साल पहले आवेदन किया था।

पहले उनको यह उम्मीद थी कि शायद उनका नाम उज्ज्वला योजना में चयनित हो जाएगा, लेकिन गैस एजेंसी के कार्यालय जाने पर पता चला कि उज्ज्वला की सूची में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन

नाम अंत्योदय की सूची में शामिल नहीं हो पाया

एलपीजी - फोटो : SELF
वैसे तो आर्थिक स्थिति के हिसाब से कबूतरी का नाम अंत्योदय की सूची में होना चाहिए था, लेकिन सरकारी विभागों की लापरवाही से उनका नाम अंत्योदय की सूची में शामिल नहीं हो पाया।

उज्ज्वला योजना में रसोईगैस के कनेक्शन बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को ही मिलते हैं। कबूतरी की बेटी हेमंती ने बताया कि रसोईगैस कनेक्शन के लिए उनको बार-बार टरकाया जा रहा है।

उधर, गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि कबूतरी देवी का नाम उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं हो पाया है। यदि उज्ज्वला योजना में नाम होता तो उनको मुफ्त में कनेक्शन मिल जाता। अब उन्हें पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें