टिकट प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले कुमारी अभिरी मिश्रा, कुमारी महक थापा और मास्टर शोभित प्रियदर्शी को भी क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।