kheer ganga
सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह डीएम डा. आशीष चौहान एवं एसडीएम देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है। यहां जयभगवान पंवार, संजय पंवार, प्रमोद पंवार, दुर्गेश, मुकेश, राकेश, शैलेंद्र पंवार, दिनेश, जयविंदर, धीरेंद्र, बुद्धि सिंह, सतेंद्र पंवार, रामलाल आदि के होटलों तथा करीब तीस आवासीय भवनों की निचली मंजिलों में मलबा भर गया है। महेश पंवार की चक्की आपदा की भेंट चढ़ गई। नदी से लगे सेब के बागीचों में खासा नुकसान हुआ है। मुखबा जाने वाला पैदल रास्ता मलबे से पट गया है। आपदा में बिजली और पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचने से आपूर्ति ठप पड़ी है।