फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरेज एनकाउंटर: शहीद हमीर सिंह के पिता ने केंद्र सरकार से रखी मांग, कहा ऐसे सिखाएं पाक को सबक

Fri, 10 Aug 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
hameer singh - फोटो : amar ujala
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल के पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल ने केंद्र सरकार के सामने अपनी एक मांग रख दी है। लेकिन यह मांग केवल एक शहीद के पिता की नहीं है, पूरे देश की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
hameer singh
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आर-पार की लड़ाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के सपूतों की शहादत से अच्छा है कि पाकिस्तान को घर में घुसकर सबक सिखाया जाना चाहिए। इसके बाद ही वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आएगा। बता दें, शहीद हमीर सिंह पोखरियाल (27) 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
hameer singh
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल पुत्र जयेंद्र पोखरियाल मूलरूप से पोखरियाल गांव (उत्तरकाशी) के रहने वाले थे। बेटे की शहादत की सूचना के बाद एसएसबी में तैनात एसआई जयेंद्र सिंह पोखरियाल बुधवार को गुमानीवाला स्थित अपने घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान जयेंद्र सिंह ने बेटे की शहादत पर गर्व जताया और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
 

4 of 5
hameer singh
जयेंद्र पोखरियाल ने कहा कि भारत के सपूतों की कुर्बानी को रोकने के लिए पाकिस्तान से एक बार फिर आर-पार की लड़ाई जरूरी हो गई है। तभी उसके नापाक मनसूबों को नाकाम किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार को भारतीय सेना को महज सात दिन का समय देना चाहिए। इसके बाद देश के वीर जवान पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाएंगे। वहीं, बातचीत के दौरान शहीद हमीर सिंह के भाई सुनील सिंह पोखरियाल गुमशुम होकर भाई की तस्वीरों को देखते रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hameer singh
गुमानीवाला के शहीद हमीर सिंह पोखरियाल और कोटद्वार के शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इस अवसर पर शहीद हमीर सिंह पोखरियाल को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। एयरपोर्ट पर ही दोनों शहीदों को सेना के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहे थे। यहीं से शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर हेलीकाप्टर से कोटद्वार रवाना हुआ और शहीद हमीर सिंह पोखरियाल का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गुमानीवाला उनके आवास पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें