पेयजल की लाइनें भी ध्वस्त हो गई हैं। लोगों को खतरे भरे रास्ते नापकर पानी लाना पड़ रहा है। वह पानी भी दूषित है। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया में दूसरे दिन भी बंद है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डीएम ने 9 से 11 सितंबर तक मुनस्यारी और धारचूला के स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।