फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोड़ा था सामान, आग लगने से जलकर राख हो गई गरीब पिता की सारी जमा-पूंजी

Wed, 13 May 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए सामान जोड़ा था, लेकिन क्या पता था कि एक पल में सब कुछ तहस नहस हो जाएगा। आग लगने से बेटी के दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद से घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरा नगर में उस समय कोहराम मच गया जब एक मकान धू-धू कर जलने लगा। बुधवार तड़के सुबह चार बजे घर के सभी लोग सेहरी खा रहे थे। तभी अचानक छत के कमरे में धुआ निकलने की खबर पड़ोसियों ने उन्हें दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में घर के सभी लोग ऊपर पहुंचे तो कमरे से लपटें उठती दिखीं। घरवालों और पड़ोसियों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। तमाम प्रयास के बाद भी करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घरवालों ने इसी महीने बेटी की शादी की तारीख तय कर दी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। गरीब पिता ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से बेटी के दहजे के लिए सामान जोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जब तक आग पर काबू पाया तब तक दहेज का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। घर में रखे सभी कपड़े भी जल गए। दहेज के समान फ्रिज, कुर्सी, वाशिंग मशीन, डिनर सेट और घर की छत पूरी तरह आग से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें