फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खच्चर पर सवार होकर यहां जाने के लिए निकले रजनीकांत, फिर जो हुआ नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Mon, 19 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
rajinikanth
देखिए जब सुपरस्टर रजनीकांत खच्चर पर सवार होकर यहां जाने के लिए निकले तो क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
rajinikanth
आध्यात्मिक प्रवास पर पहुंचे सिने अभिनेता रजनीकांत ने दूसरे दिन पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाया। वह गुफा में करीब एक घंटे तक रहे। गुफा के नीचे स्मृति भवन में पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक चिंतन किया। दोपहर 12 बजे वह द्वाराहाट स्थित अपने मित्र बीएस हरि के निवास गुरुशरण सदन में आ गए।
विज्ञापन

3 of 6
rajinikanth
रविवार सुबह रजनीकांत को उनके मित्रों ने उन्हें हिंदू नववर्ष की बधाई दी। आठ बजे वह योगदा आश्रम से गुफा के लिए कार से निकले। गुफा यहां से करीब 22 किमी दूर है। वह कुकुछिना तक कार से गए। इसके बाद रतखाल से खच्चर पर सवार होकर महावतार बाबा की गुफा पहुंचे। गुफा में उन्होंने एक घंटे तक ध्यान लगाया और साधना की।
 

4 of 6
rajinikanth - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह गुफा के नीचे स्थित स्मृति भवन गए। जहां उन्होंने बाबा जी की पूजा-अर्चना की और काफी देर तक स्मृति भवन में रहे, यहां भी उन्होंने ध्यान लगाया। दोपहर 12 बजे वह पैदल ही कुकुछिना पहुंचे और अपराह्न दो बजे द्वाराहाट पहुंचे। यहां भोजन के बाद उन्होंने आराम किया।
विज्ञापन

5 of 6
rajinikanth
सिने अभिनेता रजनीकांत ने महावतार बाबा की गुफा से यहां पहुंचने पर पालक पनीर, मटर पनीर, रोटी, दाल, चावल का सेवन किया। शनिवार की रात उन्हें कविता हर्बोला ने पहाड़ी व्यंजन भिंडी की सब्जी, दाल और रोटी परोसी, जिसकी उन्होंने काफी सराहना की। ये भोजन खाकर वे बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajinikanth
इसके बाद सायंकाल छत पर बैठकर अपने मित्रों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। रजनीकांत योगदा आश्रम के अलौकिक वातावरण से काफी खुश नजर आए। देर शाम तक वह छत से प्रकृति को निहारते रहे। इस दौरान रविशंकर, राजन, बीएस हरि, गौतम त्रिपाठी, दुर्गेश, संजय आदि मौजूद रहे। विशिष्ट सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत सोमवार को द्वाराहाट से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें