फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल की डिबेट पर भिड़ गए भाजपाई और सपाई, तस्वीरें...

Fri, 03 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
fight - फोटो : amar ujala
रुड़की में एक न्यूज चैनल की ओर से कराई गई पार्टी प्रत्याशियों की डिबेट में भाजपा-सपा प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय स्थिति पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

2 of 6
fight
इसके विरोध में जैसे ही भाजपाई घटना की तहरीर देकर थाने से बाहर निकले उसी दौरान सपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ उनकी मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। साथ ही दो युवकों को हिरासत में लिया। एक वाहन भी कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
fight
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत वैशाली मंडपम के सामने चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे एक न्यूज चैनल ने डिबेट रखी हुई थी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन, सपा प्रत्याशी के पति सुरेंद्र पनियाल समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि के रूप में सौरव गुप्ता मौजूद थे।
 

4 of 6
fight
डिबेट में कांग्रेस प्रत्याशी, सपा प्रत्याशी पति सुरेंद्र पनियाला से सवाल किए जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी समर्थक चंद्रप्रकाश बाटा ने कोई बात कह दी। सपा प्रत्याशी पति सुरेंद्र पनियाला ने इसका विरोध कर दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
fight
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन समर्थकों के साथ चुपचाप मौके से निकल गए। सूचना पर सीओ रुड़की एसके सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों के समर्थकों को शांत कराया। उसके बाद भाजपाई गंगनहर कोतवाली पहुंच गए। चंद्रप्रकाश बाटा ने सपा समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी। भाजपाई कोतवाली से बाहर निकल ही रहे थे कि बाहर खड़े सपा प्रत्याशी समर्थकों से उनकी फिर मारपीट शुरू हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police
मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां भांज दी। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोतवाली पुलिस ने आसपास के थानों की फोर्स मौके पर बुला ली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही एक कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें