फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाण औषधि है सौंफ, ये आठ फायदे जानकर जरूर करेंगे इस्तेमाल

Wed, 26 Oct 2016 01:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
Fennel Seeds
सौंफ मसालों का राजा तो है ही लेकिन इसके साथ ही ये लाजवाब औषधि भी है। सौंफ में ऐसे तमाम औषधीय गुण हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। हम आपको बता रहे हैं कि सौंफ के इस्तेमाल के ये तरीके जो आपको रखेंगे फिट।
विज्ञापन

2 of 9
Fennel Seeds
सौंफ पीसकर सुबह पानी के साथ इसका सेवन पेट से संबंधित सभी रोगों को दूर भगाता है। अगर भूख ज्यादा लगती है तो सौंफ का रस दही के साथ मिलाकर हर रोज दो से तीन बार सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : getty images
अगर बदहजमी से परेशान हैं तो सौंफ को उबालकर छान लें और इसे गुनगुना करे पीयें। सौंफ का पिसा लेप करने से सिर दर्द, गर्मी व चक्कर से राहत मिलती है।

4 of 9
Fennel Seeds
जी मिचलाता है तो सौंफ का शरबत बनाकर पीजिए। ये पेट की गर्मी भी शांत करता है। सौंफ के पत्तों का रस मिलाकर रोगी को देने से पसीना आने लगता है।
विज्ञापन

5 of 9
gfcg - फोटो : getty images
पेट में गैस की शिकायत हो तो सौंफ की छौंक लगी दाल/सब्जी का प्रयोग करें। वहीं सौंफ का रस गुलाबजल में मिलाकर पीने से हिचकी आना रुक जाती है।
विज्ञापन

6 of 9
वुि् - फोटो : getty images
सौंफ और थोड़े से पुदीने के पत्ते आधा रह जाने तक पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। इस पानी का दिन में तीन बार सेवन उल्टी या जी घबराने से राहत दिलाता है।
विज्ञापन

7 of 9
Fennel Seeds
सौंफ और लौंग का काढ़ा बनाकर इसे देशी बूरा या खांड मिलाकर पीजिए। जुकाम से राहत पाने के लिए ये रामबाण नुस्खा है।

8 of 9
स्मोकिंग - फोटो : Demo pic
धूम्रपान की लत भी छुड़ाने में मददगार है सौंफ। बस सौंफ को घी में सेंककर रख लें और जब भी धूम्रपान की तलब लगे इसे चबाएं।
विज्ञापन

9 of 9
Fennel Seeds
सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में मिलाकर इसका चूर्ण बना लें और इस मिश्रण को दो चम्मच सुबह शाम खाने के बाद एक महीने तक सेवन करें। इससे दिमागी कमजोरी दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें