फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: नेकी की ये दीवार दे रही दिवाली गिफ्ट, देखिए क्या-क्या है यहां

Tue, 25 Oct 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
charity wall - फोटो : AmarUjala
'नेकी कर दीवार पर टांग' का एसजीआरआर आईटीएस के छात्रों का कांसेप्ट युवाओं के बीच हिट हो गया है। एक सप्ताह में ही यहां आने वाले कपड़ों के साथ ही ले जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। यह दीवार छात्रों ने बीते सप्ताह शुरू की थी। अंतिम स्लाइड में देखे खबर से जुड़ा वी‌डियो
विज्ञापन

2 of 5
charity wall - फोटो : AmarUjala
देहरादून के एसजीआरआर आईटीएस के छात्रों ने बीते सप्ताह नए तरीके से चैरिटी शुरू की थी। इसके तहत संस्थान के मुख्य गेट के पास ही ‘नेकी की दीवार’ बनाई गई। जरूरतमंदों के लिए ये दीवार एक तरह से दिवाली गिफ्ट दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
charity wall - फोटो : AmarUjala
इस दीवार का मकसद जरूरतमंदों की आवश्यकताओं का पूरा करना है। संस्थान के अंदर होने के बावजूद बड़ी संख्या में इस कांसेप्ट के प्रति लोगों को रुझान बड़ा है। आईटीएस के अलावा एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के छात्र और स्टाफ सदस्य भी यहां सामान रखकर जा रहे हैं। इसमें खासतौर से कपड़े शामिल हैं।

4 of 5
charity wall
मौके पर मौजूद गार्ड ने बताया कि एक सप्ताह में दस से ज्यादा लोग यहां से जरूरत का सामान लेकर भी जा चुके हैं। संस्थान की निदेशक डॉ. प्रीति कोठियाल ने कहा कि नेकी की दीवार को लेकर छात्र-छात्राओं व स्टाफ में काफी उत्साह है। यह देहरादून शहर के लिए एक नजीर साबित होगा। इससे गरीब छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और उनमें सेवा की भावना जाग्रत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
charity wall - फोटो : AmarUjala
क्या-क्या सामान मिले
नेकी की इस अनोखी दीवार पर दान करने वालों ने फुल कोट, हाफ पैंट, लोवर और पहनने के कई कपड़े रखे हैं। बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंच रहे हैं। यह दीवार पटेलनगर में एसजीआरआर आईटीएस के गेट के भीतर बनाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें