फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: मंगलौर में हजारों किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ भरी हुंकार, नरेश टिकैत भी पहुंचे, तस्वीरें... 

Wed, 03 Feb 2021 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
तीन कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड के रुड़की की गुड़ मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान घोड़े, कारों और ट्रैक्टरों से गुड़ मंडी पहुंचे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को खेती को इतना बढ़ावा देना चाहिए कि किसान पलायन न करें। युवाओं को रोजगार दें। लड़ाई अच्छी नहीं है, लेकिन अपने मान सम्मान के लिए जवाब देना जरूरी है। ये किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
कहा कि किसान एक अनुशासित कोम है। किसान अपने स्वाभिमान व सम्मान की लड़ाई के लिए इस आंदोलन को संचालित कर रहा है। सरकार किसानों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है।  इस दौरान किसी भी राजनीति दल के नेताओं को मंच साझा नहीं करने दिया गया।  इससे पहले किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और महापंचायत में पहुंचने की अपील की थी।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में आज किसान आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि सभी किसान संगठन एकजुट है और महापंचायत में राज्य के किसान अपना वजूद दिखाएंगे।

4 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि किसान केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और आगामी छह फरवरी को संयुक्त रूप से जगह-जगह रास्ते बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे। भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, किसान आंदोलन जारी रहेगा। सभी किसान संगठनों की ओर से महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत में जाते किसान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के अलावा यूपी से भी हजारों किसान महापंचायत में भाग लेने पहुंचे हैं। महापंचायत को लेकर भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क किया था।महापंचायत में उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से आंदोलन को और बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलौर में किसान महापंचायत के लिए तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। आज यहां दो सीओ, छह एसओ, डेढ़ कंपनी पीएसी और मंगलौर समेत आसपास के थानों व कोतवाली का पुलिस स्टाफ तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें