उत्तराखंड की लड़कियों ने पूरे विश्व भर में अपने दम का डंका बजाया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की उन मशहूर लड़कियों के बारे में, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किया को कायल कर दिया...
विज्ञापन
2 of 10
शिल्पा सकलानी
शिल्पा सकलानीः बॉलीवुड नायिका और मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी देहरादून से ताल्लकु रखती हैं। 20 जनवरी 1982 में पैदा हुई शिल्पा स्कूली शिक्षा के बाद मुंबई चली गई। शिल्पा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरीयल में गंगा का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
3 of 10
श्रुति उल्फत
श्रुति उल्फतः श्रुति उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पैदा हुई। स्कूली शिक्षा के बाद ये बॉलीवुड होम टाउन मुंबई चली गई। इन्होंने देहरादून के ही आलोक उल्फत से शादी की। ये कई टीवी सीरीयल्स और फिल्मों में काम चेुकी हैं।
4 of 10
रुप दुर्गापाल
रुप दुर्गापालः 15 अक्टूबर 1988 में अल्मोड़ा में पैदा हुई रुप दुर्गापाल की स्कूलिंग अल्मोड़ा में और ग्रेजुएशन देहरादून में हुई। यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद इन्होंने इंफोसिस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया। इसके बाद ये माया नगरी मुंबई चली गई।
विज्ञापन
5 of 10
अदिति सजवाण
अदिति सजवाणः अदिति सजवाण का जन्म 12 फरवरी 1991 में देहरादून में हुआ। इन्होंने बीएमएम की डिग्री मुंबई से हासिल की। इसके बाद एक्टिंग में अपना करियर स्टार्ट किया। टीवी पर्दे पर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जीटी के मशहूर सीरीयल 'मेरी डोली तेरे आंगन' से शुरू की।
विज्ञापन
6 of 10
विभा आनंद
विभा आनंदः विभा कम उम्र में ही टीवी जगत से जुड़ी। देहरादून में जन्मी विभा ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत 'बालिका वधू' सीरीयल से शुरू की। इस सीरीयल में इन्होंने सुगना का पात्र अदा किया।
विज्ञापन
7 of 10
श्रुति कांडपाल
श्रुति कांडपालः श्रुति का जन्म 20 नवंबर 1987 में कुमाउं परिवार में हुआ। नैनीताल से हाईस्कूल करने के बाद ये मुंबई चली गई। 'जर्सी नंबर 10' जैसे मशहूर टीवी सीरीयल में इन्होंने काम किया है।
8 of 10
रागिनी नंदवाणी
रागिनी नंदवाणीः 4 सितंबर 1989 में देहरादून में जन्मी रागिनी ने दून इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। दिल्ली यूनिर्वसिटी से पीजी करने के बाद ये रुपहले पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने मुंबई चली गई। इन्होंने 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' जैसे मशहूर सीरीयल में काम किया। इसके अलावा रागिनी तमिल, तेलुगू, मराठी, मलयालम और कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।
9 of 10
चेतना पांडे
चेतना पांडेः 3 मई 1989 में नैनीताल में पैदा हुई चेतना ने अपना बचपन देहरादून में बिताया। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'नीयुम नाहुम' से शुरू की। इसके अलावा ये एमटीवी के चर्चित सीरीयल 'फनाह' में भी काम चुकी हैं।
आशा नेगीः 23 अगस्त 1989 में देहरादून में पैदा हुई आशा मूल रुप से गढ़वाल की रहने वाली है। इन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से ग्रेजुएशन किया। मिस उत्तराखंड का खिताब भी जीता। इसके अलावा इन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा जीटीवी के मशहूर सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' में दिखाया।